धनबाद, मार्च 15 -- बाघमारा प्रखंड अंतर्गत खरखरी बाजार स्थित जन वितरण प्रणाली दुकान में शनिवार को कथित गड़बड़ी की आशंका को लेकर कार्डधारी ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान संचालक द्वारा वाहन पर कालाबाजारी के लिए राशन ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि कार्डधारी ग्रामीणों को सूचना मिली कि दुकानदार द्वारा एक टाटा वाहन में चावल लोड किया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर अनाज ले जाने का विरोध करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों और दुकान संचालक के बीच नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान से चुपके से चावल बाहर ले जाया जा रहा था। विरोध देखकर संचालक ने वाहन में लोड किए जा रहे चावल वापस दुकान में रखवा दिए। ग्रामीणों ने बताया कि इस दुकान से करीब 180 कार्डधारी जुड़े हैं, लेकिन उन्हें ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.