बेगुसराय, मार्च 21 -- बलिया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सदानंदपुर स्थित पीडीएसके कॉलेज परिसर में आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ पहले दिन शुक्रवार को विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वामी अगमानन्द महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उपस्थित रही और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि श्रीराम केवल एक देवता ही नहीं, बल्कि आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा हैं। उनके जीवन से हमें सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य पालन की सीख मिलती है। इसे अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को सफल बना सकता है। कहा कि आज के दौर में मनुष्य भौतिक सुखों के पीछे भाग रहा है। इससे मानसिक अशांति बढ़ रही है। ऐसे में श्रीराम कथा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.