सोनभद्र, मई 1 -- कोन। स्थानीय थाना पुलिस ने शुक्रवार के साइबर ठगी के शिकार दो पीड़ितों के 45150 रुपये की धनराशि उनके खाते में वापस कराई गई। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम कचनरवा निवासी पीडित सजीत सोनी ने अनजाने में एक अज्ञात नंबर पर 34150 रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। वहीं ग्राम सरौली थाना करमा निवासी ओमप्रकाश के 11000 रुपये भी साइबर ठगों के माध्यम से अज्ञात खाते में भेज दिए गए थे। ठगी का एहसास होने पर दोनों पीड़ितों ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही कोन पुलिस व साइबर टीम सक्रिय हो गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित किया। न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर दोनों मामलों में पूरी धनराशि रिकवर कर पीड़ितों के खातों में वापस कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...