नई दिल्ली, फरवरी 10 -- आज के समय में मोबाइल, टीवी और टैबलेट बच्चों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। कई बार पेरेंट्स खुद बच्चों को चुप कराने, खाना खिलाने या व्यस्त रखने के लिए स्क्रीन का सहारा लेते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा और गलत तरीके से स्क्रीन दिखाना बच्चों की सेहत, दिमाग और व्यवहार पर बुरा असर डाल सकता है। बच्चों की आंखें और दिमाग बहुत नाजुक होते हैं, इसलिए स्क्रीन का सही और सीमित इस्तेमाल बहुत जरूरी है। पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक ने बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम को ले कर कुछ बहुत जरूरी नियम बताए हैं, जिन्हें हर माता-पिता को समझना और अपनाना चाहिए। ये नियम बच्चों को स्वस्थ, एक्टिव और समझदार बनाने में आपकी मदद करेंगे।दो साल से कम उम्र के बच्चों के लिए स्क्रीन पूरी तरह बंद रखें डॉ. रवि मलिक के अनुसार दो साल से कम उम्र के बच्चों को किस...