चंदौली, मार्च 25 -- चंदौली, संवाददाता। सदर तहसील परिसर में बुधवार को सिविल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सह अध्यक्ष श्रीनाथ त्रिपाठी, अपर न्यायाधीश विकास वर्मा ने नवनिर्वाचित महामंत्री आशुतोष कुमार मिश्र सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि बार और बेंच एक सिक्के के दो पहलू हैं। न्यायिक प्रक्रिया को सरलता प्रदान करने और पीड़ित एवं कमजोर व्यक्ति को न्याय दिलाने में अधिवक्ता समाज का सहयोग सराहनीय रहता है। कहा कि सभी लोग पीड़ित सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.