अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़। राष्ट्रीय लेबर उत्पीड़न-भ्रष्टाचार निवारण पार्टी ने मंगलवार को गांधी पार्क स्थित रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। संस्थापक संयोजक रामगोपाल वर्मा ने बताया कि सभी संप्रदाय व समाज के पीड़ित लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार अधिकारियों के सहयोग से निष्पक्ष रूप से न्याय दिलाने में सहयोग किया जाएगा। संस्थापक ने कहा कि जनहित में कार्य न करने वाले लापरवाह व भ्रष्ट अधिकारियों के संबंध में व केंद्र और राज्य सरकार को बदनाम करने वालों के संबंध में पीएम, सीएम, गृहमंत्री को अवगत कराया जाएगा। प्रेसवार्ता का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता रंजीत सिंह चौहान ने किया। यामीन खां, रुस्तम कश्यप, तुफैल अहमद, ज्ञानपाल सिंह लोधी, भीमसेन ने विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...