बक्सर, मई 8 -- - अनुमंडल कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों व गणमान्य लोगों ने लिया हिस्सा: - मानवता, करुणा और सेवा भाव को मजबूत करने का लिया गया संकल्प: फोटो- डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय अनुमंडल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानवता, सेवा और करुणा के मूल्यों को केंद्र में रखते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी के योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह की शुरुआत रेडक्रॉस के संस्थापक जॉन हेनरी ड्यूनैंट के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। यह भी पढ़ें- सुपौल: वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरणकार्यक्रम का संचालन अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार, राज परिवार के मानविजय सिंह, डीसीएलआर टेश लाल सिंह, उपशाखा कार्यकारी सचिव शत्रुघ्न प्रसाद उर...