चंदौली, अप्रैल 21 -- पीडीडीयू नगर। क्षेत्र के महेवा गांव में घर में चोरी और मारपीट का मामला सामने आया है। मल्लो देवी पत्नी भोला राम ने आरोप लगाया है कि गांव के ही दो युवकों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर उनके बेटे पर हमला कर दिया। जिसकी सूचना 112 नंबर पर दी गई। क्षेत्रीय दरोगा ने पीड़ित महिला को भगा दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से दो गुहार लगाई। इसके बाद सप्ताहभर बाद तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...