पलामू, सितम्बर 5 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने शनिवार को अपराध गोष्ठी की। इसमें जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी शामिल हुए। गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था, प्रभावी गश्ती, अनुसंधान और जन उन्मुखी पुलिसिंग को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतें एसपी ने जिले के सभी थाना एवं ओपी में पीड़ित महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों के त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन के लिए विशेष रजिस्टर खोलने का निर्देश दिया। इसमें शिकायत, की गई कार्रवाई और निष्पादन की स्थिति दर्ज होगी। थाना प्रभारी समय-समय पर पेट्रोलिंग पार्टी के साथ संबंधित महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के ...