पीड़ित महिलाओं की शिकायतों का जल्द समाधान हो : विजया रहाटकर
गाज़ियाबाद, जून 9 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। विकास भवन स्थित दुर्गावती सभागार में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने जनसुनवाई की। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आईं 22 महिलाओं ने अपनी शिकायतें राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के सामने रखीं। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, महिला उत्पीड़न सहित अन्य सामाजिक समस्याओं से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.