पीड़ित परिवार से मिले मंत्री
बेगुसराय, जून 1 -- गढ़पुरा। गुरुग्राम हरियाणा में आत्महत्या के लिए मजबूर किए गए गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रक्सी गांव निवासी राम पुकार यादव के परिजनों से सोमवार को गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार पासवान मिलने पहुंचे। मंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। पटना पहुंचकर मुख्यमंत्री से बात करेंगे और कंपनी के सुपरवाइजर एवं दोषी अन्य वरीय अधिकारी पर शीघ्र कार्रवाई की मांग करेंगे। सुसाइड नोट से स्पष्ट है कि राम पुकार यादव को सोची समझी साजिश के तहत आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया। यह भी पढ़ें- पीड़ित परिवार से मिले मंत्री मंत्री ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.