हरदोई, मई 9 -- हरदोई। बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मल्लावां थाना क्षेत्र के मटियामऊ गांव पहुंचा। यहां हाल ही में मासूम अबू स्वाहेल की हत्या की घटना में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। पदाधिकारियों ने परिजनों को न्याय दिलाने और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। बसपा जिलाध्यक्ष राजपाल गौतम ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर जिला नेतृत्व की ओर से प्रतिनिधिमंडल गांव भेजा गया। नेताओं ने पीड़ित परिवार से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के अनुसार एक मई 2026 को महियामऊ गांव निवासी बालक का कथित रूप से अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष रा...