पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव
कटिहार, जुलाई 17 -- समेली। पोठिया थाना क्षेत्र के मलहरिया पंचायत स्थित मलहरिया गांव में एक जुलाई को हुए मिथिलेश कुमार की हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिवार से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। तौकीर आलम ने मृतक की पत्नी, वृद्ध माता-पिता एवं अन्य परिजनों से घटना की जानकारी ली और उनकी आर्थिक स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई तथा शीघ्र गिरफ्तारी कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना को 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे पीड़ित परिवार में असुरक्षा की भावना है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.