पीड़ित परिवार से मिलेंगे भाजपा के प्रतिनिधिमंडल
जामताड़ा, अगस्त 26 -- करमाटांड़ थाना क्षेत्र के थानारडीह में हाल में हुई घटना को लेकर प्रदेश भाजपा का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जामताड़ा पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल दोपहर 12 बजे जामताड़ा जिला भाजपा कार्यालय पहुंचेगा। यहां से सभी नेता थानारडीह जाकर प्रभावित कार्यकर्ता के घर पहुंचेंगे और परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी लेंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, विधायक अमित यादव, नागेंद्र महतो, मंजू देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता रणधीर कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा तथा जिलाध्यक्ष सुमित शरण शामिल रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.