पीड़ित परिवार से मिली पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, ढाढस बंधाया, मुआवजे का दिलाया भरोसा
रामगढ़, अगस्त 3 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड के पलानी और सांकुल गांव में रविवार को आकाशीय वज्रपात से 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद सोमवार को पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि इस दु:ख की घड़ी में वह सभी के साथ खड़ी है। प्रेस बयान जारी कर बताया कि अंबा प्रसाद ने प्रशासन से बात कर पीड़ित परिवारों को अविलंब सरकारी मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि खराब मौसम या वज्रपात की संभावना होने पर खुले खेतों में काम न करें और तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: वज्रपात से जिले में तीन की मौत, बारिश के दौरान अलग-अलग घटनाओं में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.