प्रयागराज, अप्रैल 8 -- समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को बहरिया के मिजूरा (करनाई पुर) निवासी सुमित कुमार के परिवार से मिलने दारागंज विद्युत शवदाह गृह पहुंचा। सुमित के पिता राजकुमार व अन्य परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया। सुमित की मंगलवार को थ्रेशर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। सपा प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष अनिल यादव, एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, विधायक गीता शास्त्री, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, तारिक सईद अज्जू, खिन्नी लाल पासी, बच्चा यादव, राम अवध पाल, अरविंद केसरवानी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.