आरा, मार्च 19 -- आरा, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय यादव महासभा की भोजपुर इकाई अध्यक्ष यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया के नेतृत्व में शिष्टमंडल संदेश के रेपुरा पहुंचा। शिष्टमंडल ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी हासिल कर सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग प्रशासन से की। मालूम हो कि संदेश थाने के रेपुरा गांव में विगत दिनों रेपुरा गांव निवासी पंचम यादव की हत्या कर दी गई थी। शिष्टमंडल ने सभी अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल कराने की मांग की। अभियुक्त की ओर से किए गए फर्जी मुकदमे को रद्द कर उनपर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। महासभा ने घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की। कहा कि यदि प्रशासन मुकदमे में किसी तरह की कोताही की, तो अखिल भारतीय यादव महासभा भोजपुर चुप नहीं बैठेगा। शिष्टमंडल में जिला सचिव अरुण यादव, सुदर्शन यादव, जितेंद्र यादव थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.