पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद और विधायक
भागलपुर, सितम्बर 23 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के नारायणपुर तरैटा बहियार में गड्ढे में जमा बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत के बाद नगर परिषद वार्ड 27, मोहल्ला विष्णुटोला में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। चारों ओर शोक की लहर है। लोगों के आंखों का आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के दूसरे दिन मंगलवार को बांका सांसद गिरधारी यादव और सुल्तानगंज विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल दल-बल के साथ बिष्णु टोला पहुंचे। जहां सभी पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी लिए और ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर विधायक ने उपस्थित नप के प्रभारी कार्यपालक अधिकारी निशांत कुमार को पात्र लाभार्थी को पीएम आवास योजना के तहत पीएम आवास, कबीर अंत्येष्टि के तहत मिलने वाली राशि, एमओ को राशन कार्ड प्रक्रिया पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.