अयोध्या, जनवरी 4 -- सोहावल,संवाददाता। बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज़ खान उर्फ गब्बर ने नगर कोतवाली के बेगमगंज मकबरा निवासी किशोरी की निर्मम हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत हृदयविदारक और शर्मसार करने वाला बताया। कहा कि यह जघन्य घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। वह पीड़ित परिवार से मिलकर उनको ढांढस बंधा रहे थे। उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिया। साथ ही सरकार से पीड़ित परिवार को कम से कम पच्चीस लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने की मांग की। जिससे परिवार को इस कठिन समय में कुछ सहारा मिल सके। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर कठोर सजा सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस मौके पर सपा नेता एजाज़ अहमद,पूर्व महानगर अध्यक्ष मोहम्मद क़मर राईन, पार्षद अपील अहमद उर्फ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.