मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- बोचहां। गरहां थाना क्षेत्र के मुरादपुर भरत में गुरुवार को जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण भारती के नेतृत्व में टीम ने हरिशंकर के परिजन से मुलाकात की। पुत्र हिमांशु कुमार से घटना की जानकरी ली। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में भी हरिशंकर सिंह पर हमला हुआ था। मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अगर उस समय कार्रवाई हुई होती हो आज ये घटना नहीं होती। इस मौके पर पार्टी नेता अविनाश तिरंगा, तेजनारायण सहनी, नितिश्वर राय, वीरेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.