मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। नवलपुर मिश्रौलिया गांव में राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष धनंजय कुमार उर्फ मृणाल पासवान ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। उन्होंने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत, आर्थिक सहायता एवं आवश्यक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अमरेंद्र मिश्रा, एसडीपीओ सकरा मनोज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर संतोष सिंह, थानाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह, अधिवक्ता लालबाबू राय, स्थानीय पंचायत समिति सदस्य राम अवतार राम, अमरेंद्र यादव, शिवप्रसाद, राकेश कुमार, शांतनु कुमार, मृणाल, छोटू यादव उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...