पीड़ित परिवार को विशाल युवा मंच ने दी आर्थिक सहायता
रांची, मई 14 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। विशाल युवा मंच ओरमांझी के सदस्यों ने गुरुवार को ओरमांझी गांव निवासी शंकर मुंडा के घर पहुंचकर आर्थिक सहायता दी। मंच के सदस्यों ने पीड़ित परिवार को अनाज भी उपलब्ध कराया। जानकारी के अनुसार शंकर मुंडा के 24 वर्षीय पुत्र सूरज मुंडा की छह मई को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। सूरज मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और वह घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी असमय मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की जानकारी मिलने के बाद विशाल युवा मंच के सदस्यों ने पीड़ित परिवार की सहायता करने का निर्णय लिया। सहायता पहुंचाने वालों में पूर्व उपप्रमुख जयगोविंद साहू, अजय सिंह, श्याम किशोर महतो, भीम मुंडा, शंकर गुप्ता, योगेंद्र मुंडा, नितेश साहू, नरेश महतो सहित अन्य लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.