बागेश्वर, जून 24 -- देवेंद्र पांडे, कांडा। कांडा-कमस्यार क्षेत्र के बनेगांव और धपोलासेरा में प्रशासन ने बुधवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। बनेगांव में पीड़ित परिवार को राहत सामग्री के साथ ढाई हजार रुपये की त्वरित सहायता प्रदान की गई। मंगलवार शाम हुई भारी बारिश के दौरान बनेगांव में बंशीधर कांडपाल के मकान पर चीड़ का पेड़ गिरने से छह महिलाएं समेत सात लोग घायल हो गए थे। इनमें से तीन महिलाएं उपचार के बाद घर लौट आई हैं, जबकि तीन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। राजस्व उपनिरीक्षक दयाकृष्ण पंत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तहसीलदार जगदीश गिरी ने बताया कि क्षतिग्रस्त मकान का संयुक्त निरीक्षण राजस्व और संबंधित विभाग द्वारा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल आपदा मानकों के अनुरूप पाए जाने...