गिरडीह, मार्च 1 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के गुनियाथर पंचायत की मुखिया सैरून खातुन एवं उनके प्रतिनिधि सबदर अंसारी ने अगलगी की घटना से पीड़ित गुनियाथर गांव निवासी ढेना मरांडी व सुशील मरांडी के परिजनों से मिलकर शनिवार को उन्हे चावल आदि खाद्य सामग्री आदि देकर सांत्वना दी। साथ ही उन्हे सरकारी मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया। बता दें कि शुक्रवार शाम में गुनियाथर गांव में हुई आगजनी की घटना में गांव के दो मजदूर भाइयों के खपरैल मकान जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गया था। मौके पर वार्ड सदस्य इग्नेसीयूस मरांडी, आमना खातून, रोशन मरांडी, अख्तर अंसारी, जेठू मरांडी, ढेना मरांडी, सुना मरांडी, असुम्पता सोरेन, होपन मरांडी आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.