चंदौली, अगस्त 29 -- चंदौली। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शनिवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष अरूण द्विवेदी और दलित नेता भगौती चौधरी के नेतृत्व धरांव ग्राम में पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिला। इस दौरान हर संभव मदद करने की प्रतिबद्धता जताई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विगत दिनों वाराणसी के चोलापुर में में ईंट भट्ठे पर धराव निवासी एक दलित की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। भाजपा की सरकार में दलितों पर अत्याचार अपने चरम पर पहुंच गया है। प्रतिनिधिमंडल में राजेश्वर पटेल, ओमप्रकाश ओझा, राजू कुमार, विनोद सिंह, कल्लू, गंगा प्रसाद, राजेंद्र गौतम, राजकिशोर सिंह, निखिल सिंह, रामौतार यादव सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...