गंगापार, जून 19 -- मेजा के नीबी कुकुरकटवा गांव में शुक्रवार को प्रशासनिक अमला पूरे दिन सक्रिय रहा। मौके पर एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय, एसडीएम मेजा नीलम उपाध्याय के साथ तहसील एवं ब्लॉक के कर्मचारी मौजूद रहे और पीड़ित परिवार की समस्याओं का जायजा लिया। मौके पर मौजूद एडीओ समाज कल्याण सुशांतु पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिवार को पेंशन एवं राशन की सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी होते ही परिवार को पेंशन और राशन का लाभ तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा।प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए पीड़ित परिवार को शासन की सभी पात्र योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...