पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए भाजपा खड़ी : अमर कुमार बाउरी
रांची, मई 31 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बोकारो जिले के बेरमो स्थित फुसरो में चार माह की गर्भवती महिला अनीता देवी की हत्या के मामले को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि इस मामले में अब तक हुई छह लोगों की गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है और घटना के मुख्य सरगना की अविलंब गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ खड़ी है। पार्टी इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने को प्रतिबद्ध है। भाजपा नेता ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजा देने, घटना में शामिल दोषी पुलिस अधिकारी एवं निष्पक्ष पोस्टमार्टम प्रक्रिया को खराब करने, उसमें बाधक बनने वाले मेडिकल कर्मियों पर कड़ी कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.