पीड़ित परिवार को दो लाख की सहायता
गाजीपुर, सितम्बर 25 -- जमानियां। ग्राम सबलपुर निवासी आशा देवी पत्नी बीरबल को प्रशासन की ओर से शुक्रवार को दो लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। मकान धराशायी होने से पीड़ित परिवार को संकट की घड़ी में आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से यह सहायता दी गई। बताया गया कि संबल योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक लाख और राजस्व विभाग की ओर से एक लाख रुपये की सहायता दी गई। इसके अलावा पीड़ित परिवार के लिए आवास भी पंजीकृत कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि परिवार को जल्द आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Gaya News: बारिश से मिट्टी का मकान गिरा, बाल-बाल बचा परिवार इस मौके पर एसडीएम निधि, तहसीलदार जितेंद्र कुमार और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. रुद्रकांत सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.