पीड़ित परिवार को दिलाया न्याय का भरोसा
पूर्णिया, मई 8 -- बैसा, एक संवाददाता। बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण समिति के सभापति सह अमौर विधायक अख्तरुल ईमान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंडल मुजफ्फरपुर जिले के सरैया गांव का दौरा कर पीड़ित परिवारों के सदस्यों से बातचीत कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। विदित हो कि कुछ दिनों पूर्व ही इस गांव में दरिंदों ने एक मुस्लिम लड़की के साथ बलात्कार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें पूरा भरोसा दिलाया कि आपको इंसाफ मिलकर रहेगा और संगठन हर स्तर पर आपके साथ खड़ा है। सभापति ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस जघन्य मामले में पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली है, लेकिन अत्यंत खेद का विषय है कि अभी तक किसी भी अपराधी की गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के बाद हत्या में शामिल आरोपितों की शी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.