छपरा, मार्च 18 -- दरियापुर। पूर्व मंत्री एवं सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ. महाचन्द्र प्रसाद सिंह बुधवार को शीतलपट्टी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने छात्रा की मौत के बारे में उसके परिजनों से मिल कर पूरी जानकारी ली। साथ ही सांत्वना व्यक्त की । उन्होंने परिजनों को भरोसा दिया कि इस दुख की घड़ी में सरकार के साथ साथ समाज के लोग उसके साथ हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री ने घटना स्थल का भी मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की और वस्तुस्थिति को समझा। गांव के लोगों ने पुलिस जांच पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि इस संवेदनशील मामले की जांच निर्धारित समय सीमा के भीतर सीबीआई से कराई जाए अथवा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.