गंगापार, जून 19 -- मेजा के नीबी कुकुरकटवा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने पहल करते हुए सुगम रास्ते का प्रबंध कर दिया है। शुक्रवार को एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय, एसडीएम मेजा नीलम उपाध्याय तथा नायब तहसीलदार यमुना प्रसाद वर्मा राजस्व कर्मियों के साथ गांव पहुंचे और सड़क निर्माण के लिए पैमाइश का कार्य शुरू कराया। पैमाइश पूरी होते ही जेसीबी मशीन लगाकर तत्काल मिट्टी डलवाने का कार्य भी शुरू करा दिया गया। प्रशासन की इस पहल से पीड़ित परिवार को राहत मिलने की उम्मीद है। एसडीएम मेजा नीलम उपाध्याय ने बताया कि सड़क के एक हिस्से के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने में कुछ अड़चनें आ रही हैं। यह भी पढ़ें- पीड़ित परिवार को पेंशन व राशन सुविधा दिलाने में जुटा प्रशासन स्थानीय लोगों से बातचीत कर ज...