अलीगढ़, अप्रैल 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे रोड अप्सरा टॉकीज के पास शनिवार को हुए हादसे में मृतक के परिवार से प्रशासन ने आर्थिक सहायता व सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए दस्तावेज ले लिए हैं। जिन योजनाओं में परिवार पात्र मिलेगा उनमें लाभ दिलाया जाएगा। पांच लाख की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को दी जा चुकी है। कृषक दुर्घटना बीमा, श्रम विभाग, पेंशन समेत अन्य की दस्तावेज के साथ विभागों से विधिक राय ली जाएगी। ताकि अधिक से अधिक आर्थिक सहायता कराई जा सके। रेलवे रोड अप्सरा टॉकीज के पास सीवर लाइन को दुरुस्त करने के दौरान शनिवार को बरौला जाफाराबाद निवासी महेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- नाली जाम रहने से रास्ते में गंदा पानी बहने से परेशानी जिसको लेकर आक्रोश फैल गया था। सोशल मीडिया पर नगर निगम के खिलाफ लोगों में गुस्सा देखने को मि...