रामगढ़, जून 29 -- दुलमी, निज प्रतिनिधिपिछले दिनों चितरपुर के बारलोंग के समीप हुई हृदयविदारक सड़क हादसे के मृतक मारंगमरचा निवासी पप्पू करमाली पिता दिलीप करमाली, डेविड करमाली उर्फ विशाल करमाली पिता अमित करमाली, अशोक राम एवं शक्ति राम पिता गालू राम, पवन करमाली पिता लखी करमाली तथा अनोद महतो (पिता घुना महतो के शोकाकुल परिजनों से सोमवार को युवा आजसू जिला प्रभारी पियूष चौधरी ने मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की तथा पूर्व घोषणा के अनुरूप प्रत्येक पीड़ित परिवार को अपनी ओर से 20-20 हजार की आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की। इस अवसर पर पियूष चौधरी ने कहा कि यह आर्थिक सहयोग किसी अपूरणीय क्षति की भरपाई नहीं कर सकता, बल्कि दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने और उनके प्रति अपनी सामाजिक एवं मानवीय जिम्मेदारी निभाने का एक विनम्र प्रयास है। उ...