हाजीपुर, अप्रैल 9 -- वैशाली। वैशाली प्रखंड के चिंतामणिपुर ग्राम में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे.उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया और प्रभावित लोगों का हालचाल जाना। हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही राहत सामाग्री का वितरण भी किया। विधायक श्री पटेल ने कहा कि इस दुखद घटना में जिन परिवारों का घर जलकर राख हो गया है, उनके पुनर्वास के लिए सरकार से उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द राहत सामग्री उपलब्ध कराने और पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया।मालूम हो कि सोमवार को चिंतामणिपुर वार्ड संख्या 2, नहर के समीप स्थित महादलित टोला में दोपहर खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.