पूर्णिया, जनवरी 20 -- अगलगी पीड़ित परिवारों को सांसद ने की सहायता भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड अंतर्गत सोनदीप मिलीक पंचायत के बिढ़निया गांव में अगलगी की घटना में छह परिवारों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही सांसद पप्पू यादव ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों की तत्काल सहायता के निर्देश दिए। उन्होंने बिना देरी किए अपने सहयोगी एवं सांसद प्रवक्ता राजेश यादव को घटनास्थल पर भेजा। सांसद पप्पू यादव के निर्देश पर उनके सहयोगियों द्वारा अगलगी पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान प्रभावित परिवारों राजू राम, पंकज राम, संतोष राम, राकेश चौधरी, अक्षय कुमार एवं दीप नारायण पंडित को कपड़े, कंबल, साड़ी, लुंगी, अनाज सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि आपदा की इस घड़ी में उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.