पीड़ित परिवारों को राहत दिलाने की मांग
गंगापार, मई 27 -- समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उपजिलाधिकारी करछना तपन मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर रैपुरा गांव के अगलगी से पीड़ित पाल परिवारों को तत्काल राहत दिलाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि 13 मई को आए आंधी-तूफान में कई परिवारों के घर और गृहस्थी जलकर राख हो गए थे, लेकिन अब तक सरकारी सहायता नहीं मिल सकी है। सपा विधानसभा अध्यक्ष ननकेश बाबू और जिला महासचिव इंजीनियर जगदीश सिंह यादव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों को आवास और आर्थिक सहायता दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.