मिर्जापुर, अप्रैल 28 -- जिगना। ड्रमंडगंज घाटी में बोलेरो में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत के बाद सुबह से शाम तक शोक संवेदना व्यक्त करने वाले पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को एमएलसी श्यामनारायण उर्फ विनीत सिंह, भदोही के पूर्व सांसद रमेश बिंद, पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त किया। एमएलसी श्यामनारायण उर्फ विनीत सिंह ने परिवार के जयशंकर सिंह,प्रदीप सिंह व अरुण सिंह को 50 हजार की सहायता राशि सौंपी। कहा कि शोक की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ हैं। यह भी पढ़ें- वन गुर्जरों को जमीयत ने मुहैया कराई मदद पूर्व सांसद रमेश बिंद ने 50 हजार की सहायता राशि प्रदान की। प्रयागराज जिले के मांडा क्षेत्र के पूर्व प्रमुख अशोक सिंह, प्रेम बहादुर स...