चंदौली, अप्रैल 24 -- चंदौली। संवाददाता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी की ओर से नियुक्त एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को बरहनी ब्लॉक के तम्मागढ़ ग्राम सभा में पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल दलित बस्ती में आगजनी में पीड़ित परिवारों से मिला। उन्होंने बताया कि उक्त ग्राम सभा में दलित बस्ती के करीब 18 परिवार आगजनी का शिकार हुए हैं। उनका खाने पीने की की सामग्री सहित गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया है। कुछ बच्चे और महिलाएं भी आंशिक रूप से झुलस गई हैं। इसके बाद भी अभी तक शासन और प्रशासन की तरफ से पीड़ितों की कोई मदद नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- अग्निकांड पीड़ितों के बीच पहुंचे कांग्रेसी, बांटी राहत सामग्री प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासन से मांग किया कि पीड़ित परिवार की तत्काल मदद की जाए। अन्यथा कांग्रेसजन आंदोलन के लिए बाध्य हों...