पीड़ित परिजन से मिले एसपी, सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन
हापुड़, अगस्त 22 -- पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह शनिवार को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर पहुंचे और मृतक गौरव त्यागी के परिजन और ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने परिजन को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही शोकाकुल परिजन को सांत्वना भी दी। गौरव त्यागी की 18 अगस्त को थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में हथौड़ों से पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह गौरव त्यागी के घर पहुंचे और उसके पिता फतेह सिंह, अन्य परिजन और ग्रामीणों से बातचीत की। परिजन और ग्रामीणों ने अनुरोध किया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। गौरव उनका इकलौता पुत्र था उसकी निर्ममता से हथौड़ों से वार कर हत्या कर दी गई। यह भी पढ़ें- गौरव त्यागी हत्याकांड: हत्यारोपियों के घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.