सीवान, जनवरी 3 -- । जिले के दरौंदा विधानसभा के ग्यासपुर निवासी राजू यादव की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. चन्द्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव परिजनों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी लिए। उन्होंने हत्या पर गहरी सवेंदना प्रकट करते हुए स्थानीय थाना प्रभारी से बात कर अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की बात कही। कहा कि भू-माफिया व शराब माफिया से क्षेत्र में लगातार ऐसी घटना बढ़ती जा रही है। इसपर जिला प्रशासन को कठोर निर्णय लेना होगा। मौके पर जिला प्रवक्ता भाजपा सह बीडीसी अजय पांडे, टून्ना यादव, चरचील कुशवाहा, हरेराम यादव, कमलेश यादव, उज्जवल सिंह, संजय श्रीवास्तव व गूड्ड् कुमार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.