पीड़ित परिजनों से मिला बसपा का प्रतिनिधिमंडल, एक करोड़ मुआवजे की उठाई मांग
संतकबीरनगर, जून 23 -- संतकबीरनगर, राजेश पाण्डेय। संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी में हुए बहुचर्चित आनंद हत्याकांड को लेकर मंगलवार को राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गईं। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व लोकसभा सांसद एवं गोरखपुर, बस्ती तथा देवीपाटन मंडल के प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार की अगुवाई में बसपा का प्रतिनिधि मंडल कोलकी चमरसन पहुंचा। पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की।बखिरा के कोलकी चमरसन गांव निवासी मृतक आनंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के बाद घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशन में टीम पहुंची है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.