पीड़ित परिजनों को आपदा मद से मुआवजा दें : कैड़ा
नैनीताल, सितम्बर 1 -- भीमताल, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने डीएम नैनीताल से बात कर अधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आपदा से बंद मोटर मार्गों को तत्काल खोलने के लिए जेसीबी और पोकलैंड मशीनें तैनात करने को कहा। मंत्री ने जलभराव वाले क्षेत्रों में नालों की सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने, बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित होने पर तत्काल बहाली व अस्पतालों में डॉक्टर और दवाइयां उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। कहा कि आपदा के समय किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कैड़ा ने भारी बारिश के दौरान भीमताल विधानसभा क्षेत्र के कोकिलबना, दाड़ीम, गहना, पोखरी, धारी और अनोठी समेत विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- मौसम को लेकर सतर्कता बरतें उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.