पीड़ित ने सीओ से की मुआवजे की मांग
दुमका, मई 31 -- मसलिया प्रखंड क्षेत्र के रांगा पंचायत अंतर्गत मसलिया गांव के कल्याणी सेन का घर पिछले दिनों मूसलाधार बारिश के कारण शनिवार देर रात को गिर पड़ा। इस संबंध में कल्याणी सेन ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे से लगातार तीन घंटे के मूसलाधार बारिश से मकान का खपरैल का छप्पर रात में गिर पड़ा। गनीमत रहा कि उस वक्त घर मे कोई भी नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इधर छप्पर के धंसने से घर में रखे कई समान बर्बाद हो गए। इसको लेकर कल्याणी सेन से मसलिया के अंचलाधिकारी रंजन यादव से अपने घर में हुई क्षति को लेकर मुआबजा की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.