फिरोजाबाद, मार्च 12 -- दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी युवक ने एक युवक पर बैग चोरी करने का आरोप लगाया है। जसराना पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की। मोहरमन सिंह निवासी आगरा हाल निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली ने बताया कि 23 जून को वह अपनी ससुराल नगला नथुआ आ रहा था। शिकोहाबाद से जसराना आने के लिए ऑटो में बैठा था। घर जाकर देखा तो उसका बैग गायब था। बैग में मोबाइल फोन के साथ ही सोने और चांदी के जेवर रखे थे। पीड़ित ने कहा पुलिस को जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई नहीं होने पर परेशान मोहरमन ने पूरे मामले से एसएसपी को अवगत करा कार्रवाई करने की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.