महोबा, अप्रैल 13 -- महोबा। दबंगों द्वारा मारपीट करने पर परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। अजनर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र में बताया कि एक सितबंर को गांव के दबंगों द्वारा भाई कीपत्नी के साथ छेड़खानी की गई थी जिसके विरोध मे दबंगों द्वारा भाई पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था अब दबंग रजिश मानते हैं 11 अप्रैल को दबंगों ने घर पहुंचकर गाली गलौज की। विरोध करने पर लाठी डंडो से हमला बोल दिया। पीड़ित ने जांच करा न्याय की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- रास्ता रोक कर युवक के साथ की मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...