जौनपुर, दिसम्बर 26 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मुंगराबादशाहपुर के कमालपुर गांव निवासी राजकुमार सरोज ने सरकारी नलकूप की नाली पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने न्याय की गुहार लगाते हुए नाली की खुदाई कराने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि लेखपाल, ठेकेदार तथा गांव के ही कुछ लोगों की मिलीभगत से नाली की भूमि को पाट दिया गया है, जबकि इस संबंध में जिलाधिकारी व राजस्व विभाग के आदेश को भी अनदेखा किया गया। राजकुमार का कहना है कि विपक्षी पक्ष की ओर से लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने हस्तक्षेप की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से कार्रवाई की अपेक्षा की है। पत्र भेजने वालों में कल्लू, रूरी, रामगरीब समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.