श्रावस्ती, अप्रैल 23 -- श्रावस्ती। जमुनहा तहसील क्षेत्र के लालबोझा दरवेश गांव निवासी कलीम पुत्र रहमत तुल्ला ने बुधवार को मल्हीपुर पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि गांव के पास बाबा खाकी दास कुट्टी के बगल भूमि खरीदी है जिसका 30 जुलाई 2016 में उसने बैनामा कराया था। इसी भूमि में पीड़ित अपना घर बनाकर रहता है। वहीं मकान के बगल में बाड़, कंडा, चरी लगा रखा था। जिसको पांच से छह की संख्या में पहुंचे दबंगों उजाड़ दिया। बाद में विपक्षियों ने घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान निकाल ले गए। साथ ही मवेशियों के चारा खाने के लिए रखा नादा भी तोड़ दिया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...