देवघर, मार्च 30 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। अनुमंडल के बुढ़ई चौक के पास गुरुवार की सुबह भीषण अगलगी से सात दुकानें जलकर बुरी तरह नष्ट हो गई थी। घटना की सूचना पर भाजपा नेता गंगानारायण सिंह रविवार को घटना स्थल पहुंचकर सभी पीड़ित दुकानदार से मिले और प्रत्येक दुकानदारों को निजी फंड से दस-दस हजार रुपए का सहयोग देने की बात कही। आपदा के तहत समुचित सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। अग्निकांड में पीड़ित दुकानदारों में प्रदीप यादव, पप्पू यादव, अजीत साव, राहुल साव, जानकी यादव, बबलू रवानी, तेजनारायण यादव को सहायता दी गई। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर चौधरी, दिनेश सोनी, सुभाष शर्मा, सीताराम यादव, मटरू यादव, महेंद्र राय, शिव कुमार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.