पीड़ित को परिवार को आर्थिक मदद की मांग
संभल, अप्रैल 20 -- धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी के मजरा मलुआ के घेर निवासी नरेशपाल और उनके बेटे भीमसेन की पिकअप लूट के बाद हत्या कर शव शामली जिले में फेंक दिया था। हत्याकांड का मास्टर माइंड संतोष निवासी रझेड़ा सलेमपुर पुलिस की पकड़ से दूर है। सुनील कुमार यादव पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रुहेलखंड बरेली ने रविवार को भाजपा के बृज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। कहा कि परिवार में कोई कमाने वाला सदस्य नहीं है। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। बेटियों की शादी के लिए विशेष अनुदान मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.