पूर्णिया, फरवरी 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। साइबर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के द्वारा ठगे गए 69 हजार 500 रूपये को बरामद कर पीड़ित को लौटाया। पीड़ित की पहचान हिफजुर रहमान के रूप में हुई है। उन्होंने पिछले दिसंबर महीने में साइबर थाना में केस दर्ज कराया था। साइबर डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि पीड़ित ने बताया था कि फ्रॉड ने बिजली कनेक्शन के नाम पर पीड़ित को मोबाइल में एक लिंक को डाउनलोड करने के लिए कहा था। जैसे ही उन्होंने लिंक को डाउनलोड किया कि उनके खाता से करीब 86 हजार रूपये उड़ा लिए। इसमें 69 हजार 500 रूपये को हॉल्ड किया गया था। वहीं रूपये बरामद कर पीड़ित को लौटाए गए हैं। उन्होंने बताया कि साइबर फ्रॉड हो जाने पर तत्काल साइबर अपराध से जुड़े पोर्टल या टॉल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इससे ठगी के रूपये को हॉल्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.